डायबिटीज रोगी इन 4 चीजों को न खाएं, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज रोगी इन 4 चीजों को न खाएं, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

सेहतराग टीम

आज के समय में कई रोग फैल रहे हैं। उन्हीं में एक है डायबिटीज जिससे अधिकतर लोग परेशान हैं। इस बीमारी में लोगों को जितना हो सकें अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि खानपान में लापरवाही की वजह से शुगर लेवल घटता और बढ़ता है। वहीं लगातार शुगर लेवल भी नापते रहना चाहिए। साधारण तौर पर डायबिटीज के मरीजों को मीठे खाने से परहेज करना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे खानपान में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जो मधुमेह के रोगियों के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से डायबिटीज पेशेंट को परहेज करना चाहिए। अगर आप इन चीजों से दूरी बना लेंगे तो आपका ब्लड शुगर लेवल अपने आप ही कंट्रोल में रहेगा।

पढ़ें- करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

तले भुने खाने से करें परहेज

डायबिटीज रोगियों को तले भुने खाने से भी दूरी बना लेनी चाहिए। इन चीजों में फ्राइड चिप्स और पकौड़े शामिल हैं। इन चीजों में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 

फ्लेवर्ड दही

शुगर पेशेंट के लिए दही खाना फायदेमंद है लेकिन फ्लेवर्ड दही सेहत के लिए हानिकारक है। ज्यादातर फ्लेवर्ड दही में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और उसमें आर्टिफिशियल चीजें रहती हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। 

फुल फैट दूध

वैसे तो आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि डायबिटीज मरीजों को फुल फैट दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। फुल फैट दूध में सैच्युरेटेड फैट प्रचुर मात्रा में होता है। इससे इंसुलिन रेसिसटेंस और खराब हो सकता है। 

मैदा से बनी चीजें ना खाएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह के रोगियों को मैदा से बनी हुई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन फूड्स में ग्लाइसेमिल इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है जिससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। मैदा से बनी इन चीजों में सफेद ब्रेड, पास्ता, बेकरी आइटम और मैदा से बने अन्य चीजों से भी परहेज करने में भलाई है।

इसे भी पढ़ें-

बैड कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।